Monday 4 February 2013

- फतवों में गुम होता कश्मीर....


‘‘ फतवा-ए-कश्मीर ’’ 

- क्या अब धर्मगुरू चलाएंगे देश.... 

‘‘ हर दिन, हर रोज धर्मगुरू ऐसे बयान देते है कि, हमारा इस्लाम, हमारा हिन्दूधर्म, हमारी संस्कृति को नुकसान हो रहा है। इस बात से आप क्या समझते है कि अब धर्मगुरूओं के ही भरोसे देश चलेगा। ये धर्मगुरू नहीं धर्म के ठेकेदार है। ऐसे नहीं है कि कश्मीर में फतवा पहली बार जारी हो रहा है। इससे पहले भी लडकियों को बुर्का पहने, स्कूल जाने, मोबाइल देने, घर से बाहर जाने के लिए फतवे जारी हुए है और इन्हीं फतवों से ही कश्मीर गुम होता जा रहा है। जिसका न तो देश में कही प्रतिनिधित्व देखने को मिलता है। आखिर कब तक ‘‘ फतवा-ए-कश्मीर ’’ चलता रहेगा।’’


          आज ऐसे ही फतवों से अभिव्यक्ति आजादी पर धर्मगुरूओं का कब्जा हो गया है। इन्ही कि वजह से देश की बेटियों को अपने ही देश में टेलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता है।  ये न तो खुद जीते है और न ही दूसरों को जीने देते है। ऐसा ही फतवा भारत प्रशासित कश्मीर में पहला महिला रॉक बैंड बनाने वाली लड़कियों को धमकी के बाद अब फतवा का सामना करना पड़ रहा है। लडकियों ने आखिरकार अपना बैंड ‘‘ प्रगाश ’’ बंद करना पड़ा। 

- आइए देखते है क्या कहा....
           खबरों के अनुसार श्रीनगर के मुख्य मुफ्ती बशीरूद्दीन ने रॉक बैंड में शामिल लड़कियों के खलिाफ रविवार को बयान देते हुए कहा है कि ‘‘ इस्लाम में संगीत पर पाबंदी है और उन लड़कियों को अच्छी बातें सीखनी चाहिए। मैं गाने को गैर-इस्लामिक करार देते हुं। साथ ही मैं, लडकियों को गाना बंद करने की सलाह दी है।’’  

- बैंड का लाइव परफार्मेंस बंद 
          दिसंबर में यह बैंड लाइव परफॉर्मंस देकर सुर्खियों में आया था। इसने रॉक बैंड की कॉपीटिशन में पुरस्कार भी हासिल किया था। उसके बाद इन्हें फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर धमकियां मिलने लगी थी। इस वजह से उन्होंने लाइव परफॉर्मंस बंद कर दिया। 

No comments:

Post a Comment