भूरिया जी का भोज, शिवराज-दिग्गि की मौज
000 शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह ने साथ तोड़ी ‘‘ रोटी ‘‘
000 एफडीआई पर नहीं बनी, लेकिन रात में दाल-रोटी साथ में छनी
हालांकि लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी के बीच एफडीआई पर एक सहमति नहीं हो पाई, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के मुख्या बीजेपी शिवराज सिंह चैहान और कांग्रेस के बहुर्चित व्यक्ति दिग्विजय सिंह एक साथ रोटी तोड़ते पाए गए। मौका था कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया अपने बेटे की शादी का। एफडीआई पर संसद में उपस्थित रहने की अनिवार्यता की वजह से कांग्रेस सांसद एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया अपने बेटे की शादी के आशीर्वाद समारोह में देर रात पहुंच सके। लोकसभा में एफडीआई पर मतदान के बाद वे विशेष विमान से इंदौर आए। शायद भूरियाजी को जनात की फिक्र थी। इसलिए उन्होंने बेटे की शादी को तव्वजो नहीं दी। विशेष विमान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह इंदौर आए। आशीर्वाद समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव, सांसद प्रभात झा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बी.के. हरिप्रसाद, भी उपस्थित थे।
-----------------
-----------------
? - अब सवाल यह उठाता है कि जब हम एक साथ भूरिया जी के भोज पर जा सकते है। तो क्या वोट देनी वाली जनता के लिए एक मंच, एक सहमति नहीं बना सकते ?
------------------

No comments:
Post a Comment